Krishna Gupta
नौतनवा : नकहा जंगल से चलकर नौतनवा को आने वाली 55071 सवारी गाड़ी मंगलवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से चलने के कारण नौतनवा रेलवे स्टेशन पर 5:15 पर नहीं पहुंची, जिससे नौतनवा से शाम 6:50 पर चलने वाली उक्त ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सका. एकाएक ट्रेन निरस्त होने के कारण इसके भरोसे बैठे यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा और मजबूरन निजी वाहनों के सहारे अतिरिक्त धन खर्च कर किसी तरह अपने गंतव्य को रवाना हुए.
स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि नकहा जंगल से चलकर नौतनवा आने वाली सवारी गाड़ी प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे बढ़नी से चलकर 1:30 बजे नकहा जंगल और फिर वहां से नौतनवा को आती है लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन बढ़नी रेलवे स्टेशन से ही पांच घंटे की देरी से चली, जिसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नौतनवा नहीं आ सकी और शाम 6:50 पर उसे नकहा जंगल के लिए रवाना भी नहीं किया जा सका.



