Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeLocalमुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

Krishna Gupta 

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाराजगंज के चौक पहुंचे और 940 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देकर वहां के निवासियों को दीपावली की सौगात दी। उन्होंने मंच पर पहुँचते ही भारत माता की जय के नारे लगाए और बताया कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए महाराजगंज जनपद में आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक समेत पूरे महाराजगंज क्षेत्र को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार मिला है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और विकास कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया और योगीराज गंभीर नाथ की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक के विकास में 940 करोड़ की यह राशि सोने पर सुहागा है, जो क्षेत्र के हर वर्ग को लाभान्वित करेगी। इस कार्यक्रम में महाराजगंज जनपद के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, और महाराजगंज जिला अध्यक्ष संजय पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments