HomeLocalराजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में गरबा और डांडिया का भव्य आयोजन...

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में गरबा और डांडिया का भव्य आयोजन आज

इस आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस पर्व को खास बनाएंगे

Krishna Gupta 

Maharajganj News: शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी के पावन पर्व पर आज नौतनवा के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस पर्व को खास बनाएंगे।

कॉलेज के निर्देशक डॉक्टर शोभाराम साहू ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि यह कार्यक्रम गुरुवार शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य कर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments