Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeLocalसड़क सुरक्षा अभियान, 12 वाहनों पर लगाया 24000 का जुर्माना

सड़क सुरक्षा अभियान, 12 वाहनों पर लगाया 24000 का जुर्माना

स्रोत-यातायात विभाग चालकों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी देकर पालन करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है

Krishna Gupta 

Maharajganj News: यातायात पुलिस ने शहर में विभिन्न स्थानों पर जांच व जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल वाहनों की जांच में 12 वाहनों के प्रपत्रों में गड़बड़ी पाई गई। इन पर एमबी एक्ट में 24,000 जुर्माना लगाया गया । यातायात पुलिस स्कूली वाहनों के साथ-साथ अन्य वाहनों की फिटनेस व सुरक्षा मानकों की उपलब्धता को लेकर अभियान चला रही है। इसके अलावा सक्सेना चौक पर बस की जांच करते यातायात प्रभारी। स्रोत-यातायात विभाग
चालकों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी देकर पालन करने की शपथ भी दिलवाई जा रही है। कुल 23 वाहनों की जांच की गई। किसी की फिटनेस नहीं मिली तो किसी वाहन के प्रपत्र ही गड़बड़ पाए गए। कुछ वाहन ऐसे भी मिले जिनमें मौसम के लिहाज से सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। जैसे फाग लाइट, इंडीकेटर इत्यादि सही नहीं थे। शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले टैक्सी चालकों को एकत्रित कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार सामग्री का वितरण भी लोगों में किया गया। कम आयु के युवाओं से वाहन न चालित कराने की अपील भी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments