सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी में पुलिस और दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इनामिया बदमाश, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इन बदमाशों की पहचान साहिल यादव (निवासी थाना चौबेपुर) और राहुल यादव (निवासी मेहगवां, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी) के रूप में हुई है। यह दोनों 3 और 4 जनवरी को ट्रक चालक से एक लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित थे।
इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी की जानकारी एएसपी कालू सिंह ने दी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।



