HomePoliticsGorakhpur News: एक जून को मतदान तैयारियां पूरी

Gorakhpur News: एक जून को मतदान तैयारियां पूरी

गोरखपुर व बांसगांव लोक सभा चुनाव में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही सेना के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

Pankaj Srivastav: 

गोरखपुर व बांसगांव लोक सभा चुनाव में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन के साथ ही सेना के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसको लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उनको ब्रीफ कर रहें है। इसके तहत गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल के राजपत्रित अधिकारियों जवानों को चुनावी ब्रीफिंग की।

इस दौरान उन्होंने बताया कि बूथ से 100 मीटर की परिधि में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जन प्रतिनिधियों के शस्त्र सुरक्षाकर्मियों के भी 100 मीटर की परिधि में शस्त्र लेकर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में दो लोक सभा सीट पड़ता है। पूरे क्षेत्र को 29 जोन और 252 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र को 2 ,2 क्यूआरटी टीम उपलब्ध कराई गई है।सातवें चरण में कुल 1773 मतदान केंद्रों तथा 3271 मतदेय स्थलों पर मतदान किया जाना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments