Pankaj Srivastav
जिसको मृत मानकर पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार, वो जिंदा मिली झांसी में। हम बात कर रहे हैं उरुआ की, जहां मारी गई फूलमती झांसी में जीवित मिली। फूलमती का मोबाइल ऑन होने पर लोकेशन के आधार पर उरूआ पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो उसे जिंदा पाकर हैरान हो गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल 14 जून को उसका गांव निवासी राम सुमेर की पत्नी फूलमती बेलघाट क्षेत्र के शाहपुर में स्थित अपने मायके जाने के लिए निकली। 15 जून को उनके भाई ने उन्हें धुरियापार के पास बाइक से छोड़ा। यहां से वो आटो से घर जाने के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची। पति ने दो दिनों तक तलाश करने के बाद 18 जून को उरुआ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 19 जून को उरुवा थाना क्षेत्र के चचाईराम गांव में एक महिला का शव मिला जिसकी हत्या कर फेंका गया था। लाश बिल्कुल फूलमती की तरह दिख रही थी।
शिनाख्त के लिए पुलिस ने पति रामसुमेर को बुलाया और शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया गया। जिसने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि इस बीच फूलमती के मोबाइल का लोकेशन झांसी में मिला। इस बारे में फूलमती ने बताया कि 15 जून को ही वो ट्रेन पकड़कर झांसी चली गई। महिला ने बताया कि उसका मोबाइल बंद हो गया था। इसलिए उसे पता नहीं चला कि उसकी हत्या का केश दर्ज किया गया है। अब अपनी पत्नी को जीवित पाकर जहां रामसुमेर काफी खुश नजर आ रहे है वहीं पुलिस अब इस जांच में जुट गई है कि 19 जून को मिली लाश किसकी थी।



