Pankaj Srivastav:
Accident: गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नया गांव में देर रात किराना व्यापारी के घर आग लगने की घटना में दो बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि 9 लोग झुलस गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दरअसल नया गांव के रहने वाले रामजी जायसवाल के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चिंगारी से बरामदे में खड़ी मोपेड में भी आग लगी और मोपेड की टंकी फट गई। मुख्य द्वार पर ही आग लगने से घर में फंसे लोग निकलने के प्रयास में बुरी तरह झुलस गए। घटना में मासूम समेत दो लोगों की मेडिकल कालेज इलाज के दौरान में मृत्यु हो गई जबकि सात लोग भर्ती है। दो अन्य मामूली रूप से झुलसे है जिन्हें भर्ती नहीं किया गया है।
घटना के बाद ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल व मेडिकल कालेज पहुंच गए और जानकारी ली। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की माने तो जब तेज धमाका हुआ तो वे घर से बाहर निकलें तो उन्होंने देखा कि आग रामजी के मुख्य दरवाजे पर ही लगी थी और घर के लोग भागते गिरते निकलने का प्रयास कर रहे थे। सभी ने घर पर पानी डालना शुरू किया लेकिन आग काफी बढ़ गई थी।



