Sunday, June 8, 2025
Google search engine
HomeLocalगोंडा की आद्या का नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड' में शामिल क्यों...

गोंडा की आद्या का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में शामिल क्यों हुआ

महज 4 साल की उम्र में इस छोटी बच्ची ने भारत के संविधान का प्रस्तावना याद कर लिया है। और यह प्रस्तावना आद्या सिर्फ 40 सेकंड में सुना दे रही है

Anchal Dwivedi 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक साधारण परिवार की बेटी आद्या जो महज 4 वर्ष की है ने एक ऐसा काम कर दिखाया है कि आद्या का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है। गोंडा जिले के एक मामूली अध्यापक अरुण मिश्रा की बेटी आद्या ने एक रिकॉर्ड ब्रेक किया है। महज 4 साल की उम्र में इस छोटी बच्ची ने भारत के संविधान का प्रस्तावना याद कर लिया है। और यह प्रस्तावना आद्या सिर्फ 40 सेकंड में सुना दे रही है।

आद्या भारत के संविधान की आत्मा और कुंजी कहे जाने वाले प्रस्तावना के एक एक शब्द का एकदम ठीक से उच्चारण करती है। यहां तक उसने हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रस्तावना याद कर लिया है। एक तरफ जहां वयस्क लोग इस प्रस्तावना के कठिन और जटिल शब्दों को देखकर पढ़ने में कठिनाई महसूस करते है तो वही आद्या ने महज 40 सेकंड के अंदर इसे मौखिक रूप से सुना देने का एक मिसाल कायम किया है।

LKG में पढ़ने वाली आद्या के इस टैलेंट को गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी सराहा है। जिलाधिकारी ने अपने व्यसत्तम समय में से भी समय निकाल कर आद्या से मुलाकात किया और खुद प्रस्तावना को सुना। अब आद्या का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल हो गया है क्योंकि आद्या भारत के संविधान के प्रस्तावना को सबसे कम उम्र में मात्र 38.38 सेकंड में सुनाने का रिकार्ड बनाया है । आईबीओ टीम ने इसकी जानकारी मेल से दी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments