Monday, August 4, 2025
Google search engine
HomeLocalनौतनवा विधायक ने डीएम और एसपी के साथ रोहिन बैराज का किया...

नौतनवा विधायक ने डीएम और एसपी के साथ रोहिन बैराज का किया निरीक्षण

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बहुप्रतीक्षित शुभ घड़ी आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल को रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे।

Krishna Gupta 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के उच्च अधिकारियों ने सोमवार को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के साथ रोहिन बैराज का निरीक्षण किया। इससे पहले एक बैठक आयोजित कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए बहुप्रतीक्षित शुभ घड़ी आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल को रोहिन बैराज का लोकार्पण करेंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी लंबे समय से रोहिन बैराज के शीघ्र संचालन के लिए प्रयासरत थे।

विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैराज के उद्घाटन हेतु अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने 5 अप्रैल को लोकार्पण के लिए समय निर्धारित किया। इस बैराज के शुरू होने से नौतनवा विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों को काफी लाभ मिलेगा। सिंचाई की सुविधा बढ़ने से फसलों की उपज में सुधार होगा और जल संकट की समस्या भी कम होगी। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments