HomeLocalबलिया: विनीत शुल्क न जमा करने पर होगी ईंट भट्ठों पर कार्यवाही

बलिया: विनीत शुल्क न जमा करने पर होगी ईंट भट्ठों पर कार्यवाही

अक्टूबर माह के आते ही जिला प्रशासन द्वारा ईंट भट्ठों से विनिमय शुल्क की वसूली की कवायत तेज हो गई है

आदित्य कुमार वर्मा/बलिया: अक्टूबर माह के आते ही जिला प्रशासन द्वारा ईंट भट्ठों से विनिमय शुल्क की वसूली की कवायत तेज हो गई है। यहां बलिया में जिला खनिज अधिकारी ने मंगलवार को आगामी 30 नवंबर तक शुल्क न जमा करने की सूरत में भट्ठा स्वामियों को कार्यवाही की चेतावनी दी है।

प्रभारी अधिकारी खनिज/एडीएम डीपी सिंह ने सभी ईंट भट्ठा स्वामियों/संचालकों से मंगलवार को कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का विनियमन शुल्क 30 नवम्बर से पहले जमा कर दें। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठा सत्र 2024-25 अक्टूबर महीने से शुरू हो गया है। विभिन्न श्रेणी के ईंट भट्ठे तथा जिग जैग ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष का विनियमन शुल्क जमा कराने के बाद ही कच्ची ईंट मिट्टी का पथाई किया जाना है। इसलिए हर हाल में 30 नवम्बर से पहले विनियमन शुल्क जमा कर दें, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments