HomeLocalमहराजगंज सोनौली बार्डर: नेपाली गांजा के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज सोनौली बार्डर: नेपाली गांजा के साथ एक गिरफ्तार

युवक के पास से एक किलो दो सौ छब्वीस ग्राम नेपाली गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। 

Krishna Gupta

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डाडा हेड पुल के पास से नेपाल से भारत में अवैध रूप से मादक पदार्थ ला रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक किलो दो सौ छब्वीस ग्राम नेपाली गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।


सोनौली कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खेप लेकर भारत में प्रवेश करने वाला है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी खनुवा अभय कुमार और एसएसबी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने डांडा पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान युवक के झोले से मादक पदार्थ नेपाली गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान शिव पुजन (पुत्र जोखू प्रसाद , निवासी ग्राम लक्ष्मी नगर टोला सेमरा थाना सोनौली जनपद महाराजगंज) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर गांजा का तौल कराया, जो 1226 ग्राम निकला। थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments