Krishna Gupta
महराजगंज सोनौली थाने में बरामद चाइनीज रामफल एवं गिरफ्तार तस्करों के साथ सोनौली पुलिस सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के जुगौली से पुलिस ने एक पिकअप में लादकर लाई जा रही चाइनीज रामफल की बड़ी खेप बरामद कर मौके से चार तस्करों को भी पकड़ा। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस ने कस्टम को सौंप दिया। सोनौली थाने के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में आरक्षी रंजीत शाह, चंद्रप्रकाश यादव, सतीश कुमार व दीपक कुमार की एक टीम सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामान लदी एक पिकअप आती हुई नजर आई। जिसे रोककर जांच गई तो उसमें रखा 140 कैरेट चाइनीज रामफल बरामद हुआ।
जिसे पुलिस ने वाहन समेत जब्त करते हुए मौके से मौजूद चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान परवेज आलम व कमरे आलम, निवासी धमौली, थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर एवं जमील व कल्लू कुमार, निवासी जुगौली थाना, सोनौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई। उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद अभियुक्तों को बरामद वाहन एवं चाइनीज रामफल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सिपुर्द कर दिया गया।



