Homeराष्ट्रीयपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, देशभर में शोक की लहर

मनमोहन सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक और आर्थिक करियर में भारत की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था को नया आयाम दिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का देर रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक और आर्थिक करियर में भारत की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था को नया आयाम दिया। वे 1991 में वित्त मंत्री के रूप में भारत के आर्थिक सुधारों के मुख्य शिल्पकार थे और 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।

वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने आगे कहा, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें डॉ. मनमोहन सिंह का शांत, संयमित और नीतिगत दृष्टिकोण देश और विदेश में सराहा गया। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास और स्थिरता के कई मील के पत्थर हासिल किए।
डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार उनके परिवार की उपस्थिति में होगा। देशभर के नेताओं और आम नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
ॐ शांति!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments