Homeराष्ट्रीयभैरहवा व काठमांडू में दूरसंचार डेटा सेंटर बनाएगी चीन की कंपनी

भैरहवा व काठमांडू में दूरसंचार डेटा सेंटर बनाएगी चीन की कंपनी

सेंटर के जरिए नेपाल के दूरसंचार  का सुदृढ़ीकरण होगा। साथ ही साइबर क्राइम रोकने जैसे कार्य व सर्विसलांस जैसी व्यवस्था और मजबूत होगी।

Krishna Gupta

नेपाल के रूपन्देही जिला के भैरहवा व काठमांडू में नेपाल दूरसंचार के डेटा सेंटर का निर्माण चीन की कंपनी बनाएगी। इसके लिए टेंडर व ठीका की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी। एक सप्ताह बाद करार की अंतिम औपचारिकता पूरी होने के बाद डेटा सेंटरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेंटर के जरिए नेपाल के दूरसंचार (फोन काल व इंटरनेट सेवाओं) का सुदृढ़ीकरण होगा। साथ ही साइबर क्राइम रोकने जैसे कार्य व सर्विसलांस जैसी व्यवस्था और मजबूत होगी। नेपाल दूरसंचार विभाग द्वारा 22 जनवरी को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भैरहवा व काठमांडू में स्थापित होने वाले डेटा सेंटरों में कुल 48.46 करोड़ नेपाली रुपये खर्च होंगे। चीन के हुवावे टेक्नोलाजी कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी से करार पूर्ण हो चुका है।

डेटा सेंटर निर्माण के लिए आवश्यक पावर, सेक्योरिटी व कनेक्टिविटी से जुड़ी चीजें चीन की कंपनी स्थापित करेगी। नेपाल दूरसंचार के प्रवक्ता हरि ढकाल के अनुसार, एक सप्ताह बाद डेटा सेंटर निर्माण की प्रकिया नेपाल दूरसंचार ने 48 करोड़ से अधिक रकम में दिया ठीका नौ माह में पूर्ण होगा। डेटा सेंटर का निर्माण शुरू हो जाएगी। चीनी कंपनी के साथ नौ माह में निर्माण पूर्ण करने का समझौता हुआ है। इस संबंध में एसएसबी 66वीं बटालियन के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सभी तथ्यों से अवगत करा दिया गया है।

नेपाल में जा रहे भारतीय नेटवर्क पर लगेगी लगाम

भारतीय दूरसंचार की कई कंपनियों के नेटवर्क नेपाल क्षेत्र में कई किलोमीटर दूर तक जाते हैं। भैरहवा में नेपाल दूर संचार के डेटा सेंटर बनने से नेपाली क्षेत्र में पकड़ने वाले भारतीय नेटवर्क पर लगाम लगेगी। वह मोबाइल फोन भी ट्रेस हो जाएंगे, जो नेपाल में भारतीय नेटवर्क के भरोसे चलते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments