Anchal Dwivedi
लोकसभा में बजट पर सामान्य चर्चा के बीच अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और काँग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली विधान सभा चुनाव में काँग्रेस को एक भी सीट ना मिलने पर अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी जीरो चेक कर लीजिए…
उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर आपको लगता है कि हमने मध्यम वर्ग के लिए जीरो परसेंट टैक्स किया है, 12 लाख पर आपको लगता है दर्द हुआ है। अगर आपको इससे खुशी नहीं है तो आपकी खुशी से ज्यादा हमें करोड़ों मध्यम वर्ग के चहरे पर खुशी दिखती है, क्योंकि ये देश के विकास में बड़ा योगदान देने वाले है।
वहीं 2014 से अब तक दिल्ली के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में काँग्रेस को लगातार ज़ीरो सीट मिलने पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर ये ज़ीरो का रिकार्ड बनाने का काम किसी ने किया है तो राहुल गांधी के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी ने किया है।



