Homeराष्ट्रीयसोनौली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान

सोनौली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत का अभियान

इस अभियान के दौरान कुल 1 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया, और लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया

Krishna Gupta

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत ने वार्ड नं0 1 अम्बेडकर नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 1 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया, और लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए गए इस अभियान से व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। कई छोटे और बड़े व्यापारी अपनी दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक को इधर-उधर छिपाने की कोशिश में जुट गए। नगर पंचायत के अधिकारियों ने प्लास्टिक का उपयोग करने वाले व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी और उन्हें वैकल्पिक उपाय अपनाने की सलाह दी।
बता दे कि नगर पंचायत के इस कदम से न केवल पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास हुआ है, बल्कि आम जनता को भी जागरूक किया गया है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
यह अभियान स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि सोनौली क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments