Bharat Bandh Update- किसान आंदोलन का आज चौथा दिन है। किसान संगठन ने 16 फरवरी यानी आज के लिए भारत बंद का आह्वान किया है।
एसपी की गारंटी वह 11 अन्य मांगों के साथ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। भारत बंद के तहत किसान मजदूर से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।
दिल्ली पर ‘भारत बंद’ का क्या है असर –
राजस्थानी दिल्ली में भारत बैंड का असर कम दिखने के आसार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के 700 बाजार व औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे दिल्ली के व्यापारियों के मुताबिक दिल्ली में भारत बंद का असर नहीं दिखेगा। हालांकि सड़कों पर इसका असर दिख सकता है क्योंकि कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही विश्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई है।
किसान आंदोलन के चलते राजधानी दिल्ली से सटे शहर नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है इसके साथ ही किसान संगठनों की तरफ से 12:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक हरियाणा में टोल फ्री करने का ऐलान किया गया है।
वही जालंधर पंजाब के ट्रांसपोर्टर व टैक्सी यूनियन की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। पंजाब के जालंधर में प्राइवेट बस व टैक्सी सेवा किसान आंदोलन के समर्थन में 16 फरवरी को बंद रहेगी। भारत बंद का असर सबसे अधिक पंजाब में ही देखने को मिल सकता है।
पटरियों पर उतरे किसान-
पंजाब में ‘भारत बंद’ आह्वान के साथ रेल रोको आह्वान भी किया गया है। दिल्ली अमृतसर रोड पर कई जगह पर किसान पटरियों पर उतरकर धरना दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आंदोलन के चलते शताब्दी व शाह ने पंजाब एक्सप्रेस को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा है।
इसके अलावा किस जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर भी किसानों ने डेरा डाल रखा है। पंजाब और हरियाणा के सीमाओं पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद है।
इन चीजों पर होगा भारत बंद का असर –
आज भारत बंद का असर परिवहन, मनरेगा, निजी कार्यालय, कृषि गतिविधियों, ग्रामीण दुकानों और औद्योगिक कारखानो पर देखने को मिलेगा। वहीं मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस सेवा, अस्पताल, बैंक अथवा शादी विवाह एवं परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं होगा।
Delhi Metro: किसान आंदोलन का असर दिल्ली मेट्रो पर, 71 लाख लोगो ने एक ही दिन में किया सफर