Pankaj Srivastav
1जून को गोरखपुर और बांसगांव लोक सभा में होने वाले मतदान के लिए गुरुवार की शाम प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां गोरखपुर विश्वविद्यालय से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। उसके बाद ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां गोरखपुर विश्वविद्यालय आएंगी और जहां ई रूम में इन्हें रखा जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टियां दूरी के हिसाब से विश्वविद्यालय से रवाना होंगी,जो सबसे दूर होगा वहां पोलिंग पार्टी सबसे पहले रवाना होंगी और जो बूथ सबसे नजदीक होगा वहां देर शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए सैकड़ो की संख्या में चंपा देवी पार्क और विवि में वाहन खड़े कराए गए हैं। भीषण गर्मी में पार्टियों को समस्या न हो इसके कारण इस बार ट्रकों का अधिग्रहण नहीं किया गया है।