Pankaj Srivastav:
Political News: एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें से कुछ नाम एकदम चौंकाने वाले सामने आए हैं। जिनमें एक नाम गोरखपुर जिले के बांसगांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान का भी है, जिन्हें मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी है। कमलेश पासवान 2009 से लगातार जीतते आ रहे हैं। कमलेश पासवान के पिता ओम प्रकाश पासवान भी राजनीति में थे, जिनको एक सभा के दौरान बम फेंककर मार दिया गया था।
इसके बाद कमलेश पासवान की मां सुभावती पासवान बांसगांव लोक सभा क्षेत्र से जीतकर संसद पहुंची, जो सपा के टिकट पर संसद पहुंचने वाली गोरखपुर बस्ती मंडल की पहली महिला हुई। कमलेश पासवान के छोटे भाई विमलेश पासवान भी बांसगांव सीट से भाजपा के दूसरी बार विधायक हैं। बता दें कि कमलेश पासवान पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कमलेश पासवान की पत्नी का नाम रितु है और उनके दो बच्चे- एक बेटा और बेटी हैं।



