Homeराष्ट्रीयKathmandu: भूस्खलन से काठमांडू का रास्ता बंद, फंसे पर्यटक

Kathmandu: भूस्खलन से काठमांडू का रास्ता बंद, फंसे पर्यटक

नेपाल के मुगलिंग क्षेत्र के पहाड़ों में रविवार की देर रात हुई वर्षा से दो स्थानों पर भूस्खलन के चलते मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

Krishna Gupta

 Nepal News: नेपाल के मुगलिंग क्षेत्र के पहाड़ों में रविवार की देर रात हुई वर्षा से दो स्थानों पर भूस्खलन के चलते मार्ग अवरूद्ध हो गया है। मुगलिंग से काठमांडू जाने वाले पृथ्वीराजमार्ग पर इच्छाकामना गांव पालिका वार्ड तीन के मोवाखोला व फिसलिंग के पास दो स्थानों पर पहाड़ का मलबा गिरा है। रास्ता अवरुद्ध होने से हजारों की संख्या में पर्यटक बीच राह में फंस गए हैं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू से सोनौली सीमा की ओर आने वाले यात्री व पर्यटक वाहन नौबीसे के पास ही रोक दिए गए हैं। वहीं पोखरा व मनोकामना दर्शन के बाद काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन के लिए जाने वाले 100 से अधिक छोटे बड़े पर्यटक वाहनों को मुगलिंग के पास रोका गया है। भूस्खलन हुए स्थानों के दोनों तरफ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। पर्यटक रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। नेपाल सड़क खंड व प्रशासन की टीम सड़क से मलबा हटाने में जुटी है। मुगलिंग प्रहरी कार्यालय के प्रमुख निराला भंडारी ने बताया कि रात में हुई तेज वर्षा से मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। जिन्हें हटाने में समय लग सकता है। यात्रियों को अपने वाहनों के साथ सुरक्षित स्थान पर रुके रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments