Homeराष्ट्रीयPolitical News : अयोध्या के लोग सोशल मीडिया के निशाने पर

Political News : अयोध्या के लोग सोशल मीडिया के निशाने पर

सनातन धर्म पर विश्वास करने वाली जनता अयोध्या में बीजेपी की हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है और हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है।

Pankaj Srivastav:

 Lok Sabha Election Results: लोक सभा चुनाव में अयोध्या में बीजेपी को मिली हार के बाद अयोध्या के लोग सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए है। सनातन धर्म पर विश्वास करने वाली जनता अयोध्या में बीजेपी की हार को स्वीकार नहीं कर पा रही है और हार के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। एक्स ,फेसबुक ,इंस्टाग्राम,और वाट्सएप पर यूजर इस करारी हार का जिम्मेदार फैजाबाद की जनता को मानते हुए अपना गुस्सा निकाल रहे है।

इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया

ऐसे ही सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पोस्ट किया है कि “वाराणसी जीत गयी, मथुरा जीत गयी लेकिन अयोध्या नहीं क्यूंकि इनको शायद ये नहीं पता की इनके लिए काशी के कितने साधु संतों को मौत के घाट उतार दिया गया ,इनको ये नहीं पता कि कार सेवा करने वाले कितने लोग आज भी मुकदमें झेल रहे हैं।” ऐसे ही तमाम प्रतिक्रिया यूजर द्वारा दिया जा रहा है।

फ़ेसबुक पर भी एक यूजर ने पोस्ट किया

इसके अलावा फ़ेसबुक पर भी एक यूजर ने पोस्ट किया कि “अयोध्या में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वहां जाने पर सरयू स्नान के बाद सीधे राम लला का दर्शन करने के पश्चात बिना कुछ खर्च किए वापस चलें जाए। भगवान को चढ़ाने के लिए प्रसाद भी अपने घर से बना कर लाए। अयोध्या में कुछ भी खर्च करना राजद्रोहयों को मजबूत करना होगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments