Saturday, June 7, 2025
Google search engine
Homeराष्ट्रीयराजनीति में कदम रखने जा रहा ये तमिल सुपरस्टार, नई पार्टी के...

राजनीति में कदम रखने जा रहा ये तमिल सुपरस्टार, नई पार्टी के साथ होगी शुरुआत

Thalapathy Vijay in Politics: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का परचम लहरा चुके अभिनेता अब राजनीति में अपना झंडा गाड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नई पार्टी के साथ अभिनेता अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करेंगे।

जैसा कि आप सभी जानते हैं विजय साउथ इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार है। पापुलैरिटी के मामले में विजय ने रजनीकांत को भी कड़ी टक्कर दी है। यह साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक है। उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। इनकी दमदार एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना चुके अभिनेता अब राजनीति में उतरने जा रहे हैं।

Thalapathy Vijay in Politics:

प्राप्त जानकारी के अनुसार रजनीकांत के नक्शे कदम पर चलते हुए अब अभिनेता विजय भी पॉलिटिक्स में एंट्री करने वाले हैं। यह अपनी नई पार्टी लॉन्च करने जा रहे हैं। विजय अपनी पार्टी के अध्यक्ष होंगे। नई पार्टी बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। हालांकि अभी पार्टी का नाम निश्चित नहीं हुआ है।

विजय की नई पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी कार्यकारी समिति गठित हो गई है। पार्टी का महासचिव और कोषाध्यक्ष भी चुन लिया गया है। खबर आ रही है कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले विजय अपनी नई पार्टी के साथ राजनीति के मैदान में उतर जाएंगे।

बोनी कपूर पूरा करेंगे योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments