HomePoliticsDelhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव और केजरीवाल के चुनावी वादे

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव और केजरीवाल के चुनावी वादे

अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम एक ऐसी योजना लेकर आएंगे, जिससे किरायदारों को भी मुफ़्त बिजली और पानी दिया जाएगा

Anchal Dwivedi 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक वादे कर रहे हैं। अपनी चुनावी वादे में अरविन्द केजरीवाल हर वर्ग का ध्यान रखते नजर आ रहे हैं। चाहे वे ऑटो ड्राइवर हो, सिक्युरिटी गार्ड हो, महिला, बुजुर्ग, छात्र हो या आम जनता सभी के लिए उन्होंने कुछ ना कुछ वादे किए हैं। दिल्ली में महिलाओं के फ्री बस सर्विस के बाद कल अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए एक और बड़ी पहल का ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है, तो दिल्ली के छात्रों को बस यात्रा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी प्राथमिकता परिवहन को छात्रों के लिए सुलभ और सस्ता बनाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला छात्रों को पहले से ही फ्री बस सेवा का लाभ मिल रहा है और अब इस दायरे को बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो के किराए में छात्रों को 50% की छूट देने की मांग की है। उन्होंने यह तर्क दिया कि इससे छात्रों की शिक्षा में बाधाएं कम होंगी और वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

वहीं आज केजरीवाल ने अपने चुनावी वादे के दायरे में एक और वर्ग को शामिल किया है। आपको बता दें कि अब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे किरायदारों के लिए घोषणा करते हुए कहा है कि अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम एक ऐसी योजना लेकर आएंगे, जिससे किरायदारों को भी मुफ़्त बिजली और पानी दिया जाएगा।

इसके अलावा बीजेपी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है जिसमें पार्टी की तरफ से तमाम वादे किए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी, महिला समृद्धि के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये,  गर्भवती महिलाओं को 21000 रुपये और न्यूट्रीशनल पैक, होली-दिवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर, पांच लाख रुपये तक का हेल्थ कवर देने के साथ-साथ आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू करने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments