Panakaj Srivastav:
Lok Sabha Election Results: एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित भी किया। माना जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 जून को राष्ट्रपति भवन में होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले एनडीए संसदीय दल के बैठक में सभी ने एक स्वर में नरेंद्र मोदी को समर्थन का ऐलान किया। इसके बाद घटक दल के नेताओं ने अपने उद्बोधन में नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके प्रयासों का जिक्र किया।
बता दें कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत न मिलने के बाद भी एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।इस मौके पर मोदी ने कहा कि, न हारे थे, न हारे हैं, हम विजय को पचाना जानते हैं। विपक्षी गठबंधनों द्वारा लोक सभा चुनाव में भाजपा की हार के बयान पर मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के जो नतीजे है, अगर वह पैरामीटर पर देखेंगे तो दुनिया ये मानती है कि ये एनडीए की महाविजय है।



