HomeखेलT20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया

T20 World Cup 2024: भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत के प्लेयर 19 ओवर में 119 रन बना कर ऑल आउट हो गये।

Prem Pathak 

 Cricket Update:

10 जून 2024 को भारत तथा पाकिस्तान के बीच पहला T20 मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया। इससे पहले पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत के प्लेयर 19 ओवर में 119 रन बना कर ऑल आउट हो गये। रोहित शर्मा ने 13 रन, ऋषभ पंत ने 42 रन, तथा अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए। पाकिस्तान के गेंदबाज नसीम शाह तथा हारिस रऊफ ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 3-3 विकेट लिए। शाहीन अफरीदी ने 1 तथा मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट लिया।

पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना पाई। ईमाद ने 15 रन, मोहम्मद रिजवान ने 31 रन, बाबर आजम, उस्मान खान और फखर जमां ने 13-13 रन बनाए। नसीम शाह 10 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी के दौरान 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल तथा अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया।पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने मैच से पहले अपनी टीम में बदलाव किया। जिसमें उन्होंने आजम खान को बाहर करके ईमाद वसीम की वापसी कराई। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे टॉस हुआ। इसके बाद बारिश आ गई और मैच 8:30 बजे शुरू नहीं हो सका। 8:50 मिनट पर मैच शुरू की गई लेकिन 1 ओवर के बाद फिर से बारिश आ गई। इसके बाद मैच भारतीय समयानुसार 9:30 बजे पुनः शुरू हुआ। ओवर्स में कोई कटौती नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments