Pankaj srivastav
गोरखपुर ,सब्जियों में कलर मिलाकर बेचने की लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की ।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी की टीम ने शास्त्री चौक पर छापेमारी की कार्रवाई की इस दौरान टीम ने शास्त्री चौक से लगभग 40 किलो रंगीन परवल नष्ट किया साथ ही नमूना जांच के लिए भेजा इतना ही नही टीम ने सब्जी विक्रेता को नोटिस भी दिया।मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है
टीम ने काली मंदिर के पास मैसिडोज से बिरयानी का सैंपल के साथ ही गोरखनाथ इलाके में मद्धेशिया लस्सी भंडार से पनीर का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।इस दौरान उन्होंने कहा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण शुक्ला संतोष तिवारी सतीश सिंह नरेंद्र कुमार डॉक्टर श्रीनिवास आशुतोष कुमार कमल नारायण सिंह उमाशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



