Nepal News: रोजाना करीब 300 भारतीय पर्यटक वाहन जाते हैं नेपाल, बेलहिया सीमा पर खुला स्थायी सामूहिक जांच केंद्र महराजगंज नए साल में नेपाल जाने वाले पर्यटक भंसार बनवाने के समय सतर्क रहें। यहां दलालों के चक्कर में फंसे तो दोगुनी रकम खर्च ही जाएगी। वहीं सभी प्रपत्रों की जांच के बाद मिलने वाली पीली पर्चा रास्ते में मददगार होगी। इस पर्चों को दिखाने मात्र से जांच से मुक्ति मिल जाएगी। इससे नेपाल में पर्यटन का माहौल तैयार होगा। पहले पर्यटकों को जांच के नाम पर जगह-जगह परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा बेलहिया सीमा पर एक स्थायी सामूहिक जांच केंद्र खोला गया है ताकि नेपाल में आने वाले पर्यटकों की किसी तरह की परेशानी न हो जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत दोनों देशों के नागरिक कई वर्षों से अपने सगे संबंधियों के यहां जाते रहे हैं।
इसके साथ ही रोजाना करीब 300 भारतीय पर्यटक बाहन नेपाल जाते हैं। भंसार शुल्क के बाद उन्हें परमिट बनवाने के लिए सीमा से चार किमी दूर भैरहवा जाना पड़ता था। स्थानीय नेपाल प्रशासन की पाल पर अब भंसार कार्यालय में भारत-नेपाल सीमा डूब गया। एक दिन का सीमा शुल्क रु 600 ही एक साथ कर दिया है। जहां पर एक बार शुल्क जमा करने के बाद एक पौली पर्यो दी जाती है, जिसको पूरे नेपाल में दिखाने पर नेपाल यातायात पुलिस भारतीय वाहन को नाहीं रोकती है। जबकि पर्यटक बिचौलिए के चक्कर में फंस कर दोगुनी रकम खर्च कर देते हैं और रास्ते में उन्हें परेशानी भी होती है।