HomePoliticsPM Modi Shapath Grahan 2024: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार प्रधानमंत्री...

PM Modi Shapath Grahan 2024: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ.

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई।

Prem Pathak: 

नई दिल्ली: 9 जून 2024 शाम को 7:15 मिनट पर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे ऐसे नेता बने जो दो बार पूर्ण कार्यकाल के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई।

प्रधानमंत्री राष्ट्रपति भवन में 9 जून को शपथ ग्रहण करने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने सदाएव अटल पहुंचे थे। प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनके मंत्री परिषद् के सदस्यों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उपस्थिति में शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पुराने मंत्री चेहरे पर भरोसा कर सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ही पुनः उनका कार्यभार सौंपा। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ सदस्य पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान ,अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, और हरदीप सिंह पूरी भी इस नई सरकार का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र कुमार जुगनूथ, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे तथा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना शामिल हुई।

इसके अलावा सफाई कर्मी, ट्रांसजेंडर और सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूर भी इस बार विशेष अतिथियों में शामिल हुए। बता दे की वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के अक्षय कुमार, रजनीकांत, विक्रांत मेसी,शाहरुख खान सहित कई सितारे पहुंचे।

हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से चुनी गई सांसद कंगना रनौत भी शामिल हुई। भारत के बड़े उद्योगपतियों में से रतन टाटा और मुकेश अंबानी भी शामिल हुए। साथ ही विपक्ष दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments