Anchal Dwivedi
Chhattisgarh Encounter: भारत के सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से ही ये ऑपरेशन जारी था और आज मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों 16 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया है. छत्तीसगढ़ और उड़ीसा बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. 1 करोड़ के इनामी नक्सली की बात करें तो वह प्रताप रेड्डी रामचंद्र उर्फ चलपति है जो आज की मुठभेड़ में मारा गया है.
सुरक्षा बलों की कार्य की गृहमंत्री अमित शाह ने भी तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि नक्सलवाद को एक और करारा झटका. नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में हमारे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है.



