HomeLocalमाता बनैलिया का निकला भव्य शोभायात्रा, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

माता बनैलिया का निकला भव्य शोभायात्रा, स्वागत में उमड़ा जन सैलाब

विभिन्न तरह के झाकियों के साथ निकला। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा

Krishna Gupta 

नौतनवा कस्बे की आराध्य देवी और भारत ही नहीं, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया का 34वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया ।
माता का भब्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से ढोल नगाड़े और विभिन्न तरह के झाकियों के साथ निकला। शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा और हर तरफ माता का जयकारा लगाया गया ।

इस अवसर पर पूरे नगर को सजाया गया और माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए नगर भर में शुभकामनाओं के होर्डिंग, बैनर, और पोस्टर लगाए गए । नगर की साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओ का चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि स्वयं जायजा लिए । शोभायात्रा में बच्चे महिला पुरुष सभी झूमते  हुए नजर आयें।

अगर सुरक्षा की बात करें तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी नौतनवा थाना अध्यक्ष नौतनवा धर्मेंद्र सिंह, थाना अध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह, सिविल में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखे थे  और एक एक पल पर कड़ी नजर गड़ाए हुए थे। शोभायात्रा में नगर के सभी गणमान्य नागरिक, व्यापारी, पत्रकार समाजसेवी राजनेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments